Dark Mode
बीकानेर के लोकनायक मुरलीधर व्यास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित 

बीकानेर के लोकनायक मुरलीधर व्यास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित 

बीकानेर। बीकानेर के समाजवादी व लोकनायक स्वर्गीय मुरलीधर जी व्यास की 52 वीं पुण्यतिथि पर शहर में सुथारों की बड़ी गुवाड़ स्थित उनकी मूर्ति पर मंगलवार की सुबह श्रद्धासुमन के साथ भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की गई।    सामाजिक कार्यकर्ता  चौरू लाल सुथार ने बताया कि समाजवादी व लोकनायक स्वर्गीय मुरलीधर जी व्यास का जन्म 04 जुलाई 1918 को महाराष्ट्र राज्य के  हिंगनघाट नगर में हुआ। लोकनायक स्वर्गीय मुरलीधर जी व्यास का नाम लेते ही जो बिम्ब बनता है वह आस्था,विश्वास एवम निष्ठा के व्यक्तित्व का बिम्ब है । बीकानेर की जनता के लिए व्यास जी जन  आंदोलन के प्रतीक थे । और पर्याय भी थे । इससे थोड़ा आगे बढ़कर कहें तो उनका नाम सत्य और ईमानदारी,निर्भीकता और त्याग व सेवा और परोपकार का पर्याय था । लोग उनकी बातों से आंदोलित होते थे क्योंकि वे जानते थे कि व्यास जी जो कुछ भी कहते थे वह सच ही होता है। वे राजनीति में सत्य के पक्षधर थे अतः साफ सुथरी और बेबाक राजनीति करते थे। छल,छदम,दुराव और दोगलेपन की राजनीति उन्हें रास नही आती थी। आज राजनीति का जो विकृत रूप हमारे सामने आया है व्यास जी उससे एकदम अलग थे। व्यास जी इतने सरल स्वभाव के थे कि साधारण  से साधारण आदमी भी उन्हें अपना समझता था और वे इतने असाधारण थे कि सत्ता के शक्तिशाली केंद्र भी उनसे संकोच करते थे । आज ही के दिन यानी 30 मई 1971 की रात्रि को व्यास जी ने अपना नश्वर शरीर छोड़ दिया। तथा सभी को शोकाकुल करके वे इस भौतिक मायाजाल से मुक्त हो गए। 
     पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में समाजवादी नेता  नारायण दास रंगा, सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार,समाजसेवी अर्जुनराम जोशी,सुरभि संस्थान के अध्यक्ष गोविंद जोशी,राकेश बोहरा,जयनारायण मारु,अशोक जोशी,मोहन आचार्य,मनोज जोशी,कन्हैयालाल सुथार,लक्ष्मी नारायण सुथार,प्रभा जोशी सुचिता जोशी,पुरषोत्तम हर्ष सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!