Dark Mode
समर्पित समाज सेवी व गो भक्त गहलोत को दी श्रद्धांजलि

समर्पित समाज सेवी व गो भक्त गहलोत को दी श्रद्धांजलि

भीनमाल। समर्पित समाज सेवी और गो भक्त कपूर गहलोत के असामयिक निधन पर भीनमाल के नगर वासियों द्वारा एक श्रद्धांजलि बैठक का आयोजन किया गया किया जिसमे कई वक्ताओं ने गहलोत के सामाजिक योगदान की सराहना की और भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि गहलोत एक सच्चे गो भक्त तो थे ही साथ ही सनातन संस्कृति के उन्नयन के वाहक भी थे। भीनमाल की जन समस्याओं चाहे नर्मदा पेयजल हो या भीनमाल को जिला बनाने का मामला हो, लंपी कहर की गोवंश की दुर्दशा हो , सभी सार्वजनिक गतिविधियों में कपूर गहलोत की भूमिका रही।
इस दौरान डॉ प्रेम परमार, कन्हैयालाल खंडेलवाल, शेखर व्यास, कोलचंद सोनी, गुमान सिंह राव, ओम प्रकाश अग्रवाल , जोरावर सिंह राव, मोहनसिंह सिसोदिया , नरेंद्र कुमार , सुरेश बोहरा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन दिनेश दवे नवीन ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!