राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
रतनगढ़.स्थानीय चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष इन्द्रराज खीचड़ के सानिध्य में कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी को पुष्प अर्पित कर तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देकर याद किया। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने महात्मा गांधी की जीवनी पर विचार व्यक्त उन्हें सत्य व अहिंसा का पुजारी बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चंद्र इंदौरिया, रामनारायण व्यास, कल्याण सिंह शेखावत, वेदप्रकाश पंवार,मो अनवर कुरेशी, कुतुबुद्दीन पठान, अनिल जीतू, पार्षद मो अब्बास गोरी, फकीर चन्द दानोदिया, भंवरलाल जसैल आदि कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।