मंगल पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित
भुसावर . भारत विकास परिषद स्थानीय शाखा की ओर से बुधवार 19 जुलाई 2023 को देर सांय मंगल पाण्डेय जयंती एक निजी भवन में महापुरुष जयंती प्रभारी हुकमसिंह सैनी के नेतृत्व में मनाई गई।
शाखा सचिव डा. विजय पहाडिया ने बताया कि देर सांय शाखा द्वारा मंगल पाण्डेय जयंती मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम शाखा संरक्षक शेरसिंह सैनी व प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल द्वारा मंगल पाण्डेय की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया गया। शाखा अध्यक्ष मनीष मित्तल व योग प्रभारी अशोक शर्मा द्वारा उनकी जीवनी व उनके त्याग व बलिदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल, बृजेश जिंदल, अरविन्द बंसल, आदि मौजूद रहे।