Dark Mode
शहीद दिवस पर भगत सिंह को किया नमन

शहीद दिवस पर भगत सिंह को किया नमन

युवा देश की तकदीर भी है और देश का भविष्य भी-कलक्टर


उदयपुर । राज्य सरकार के शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्देशानुसार गुरुवार को जिले भर में शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर सेवाश्रम स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा के समक्ष विविध कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व जिला स्तरीय महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के प्रतिनिधियों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प-माला अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि युवा देश की तकदीर भी है और देश का भविष्य भी और आज की युवा पीढ़ी को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है ताकि वे राष्ट्रहित में कार्य करते हुए देश को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है तो हमारा दायित्व बनता है कि आजादी के बाद हिन्दुस्तान की साख विश्व पटल पर और सुदृढ़ हो, इसके लिए सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने देश की एकता व अखण्डता के लिए प्रतिबद्ध रही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी व देश में डिजीटल क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला और उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर युवा आयुष अरोड़ा ने पूरे जोश के साथ ‘सब गुड्डे गुडि़या खेलते थे, उसको आजादी प्यारी थी, उसके दिल में इंकलाब की दबी हुई चिंगारी थी’ कविता का पाठ कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


अहिंसा मार्च व सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन:

शहीद दिवस के मौके पर कार्यक्रम स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। प्रार्थना सभा के बाद शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल से सेवाश्रम चौराहे तक अहिंसा मार्च का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, गांधी दर्शन समिति जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा, समाजसेवी गोपालकृष्ण शर्मा, दिनेश भट्ट, सह संयोजक सुधीर जोशी, रविन्द्रपाल सिंह कप्पू, गोपाल जाट, उमेश शर्मा, सुभाष चितौड़ा, राजेश जांवरिया, गिरिराज मीणा,जयप्रकाश निमावत, सुनील दाधीच, डॉ. संदीप गर्ग, नरेश साहू, भगवान सोनी, राजवीर मेघवाल, सीडीईओ महेन्द्र त्रिवेदी, स्काउट सीओ सुरेन्द्र पांडे सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!