Dark Mode
शहीद दिवस पर रैली निकाल शहीदों को दी श्रंद्वाजलि

शहीद दिवस पर रैली निकाल शहीदों को दी श्रंद्वाजलि

 
नदबई ।  स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की स्मृति में नदबई तहसीलदार दीपा यादव के नेतृत्व में ब्लॉकस्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों ने मुख्य बाजार में अहिंसा रैली निकाली। साथ ही गांधी पॉर्क में आयोजित कार्यक्रम दौरान प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों को श्रंद्वजलि दी गई। इससे पहले तहसीलदार दीपा यादव ने रेलवे स्टेशन पर विधिवत हरी झण्डी दिखाते हुए अहिंसा रैली को रवाना किया। बाद में रैली में शामिल अधिकारी व कर्मचारी शहीदों के जयघोष के बीच  सिंधी तिराहा, मुख्य बाजार होते हुए गांधी पॉर्क पहुंचे। जहां जयघोष व देश भक्ति धुनों के बीच प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्वंाजलि दी गई। समारोह दौरान उपस्थित अधिकारियों ने देश की अखंडता के लिए लोगों को देश भक्ति का संदेश दिया। साथ ही देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए कानून की पालना करने को कहा। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी केन्द्रप्रसाद शर्मा, विकास अधिकारी सौदान सिंह, मुख्य ब्लॉंक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह मीणा सहित ब्लॉकस्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!