शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया ध्वजारोहण I
पदमपुर . मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वेयर हाउस स्थित मजदूर भवन में मई दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की व मज़दूर हितों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉमरेड गुरचरण सिंह मोड़ ने कहा कि दुनिया भर के मेहनतकशों के लिए आज का दिन यादगार दिन है शिकागो में हुए आंदोलन में हजारों कुर्बानियों के बाद काम के घंटे तय हुए लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ट्रेड यूनियनों को खत्म कर मजदूर के अधिकारों का हनन करने में लगी है श्रम कानूनों में संशोधन के नाम पर मिनिमम वेज, यूनियन निर्माण व हड़ताल के अधिकार पर खत्म करने की साजिश की जा रही है उन्होंने कहा कि लेबर रिफॉर्म मजदूरों के पूरी तरह खिलाफ है हमें मजदूरों के संघर्ष मजबूत करने की जरूरत है
इस मौके पर श्रमिक नेता सुखदेव सिंह प्रधान, हंसराज खुंडिया, मंजीत सिंह, गुरमीत सिंह, रूपराम, काका सिंह, गोरासिंह, करनैल सिंह, चन्नासिंह, करण धानक, भागीरथ खुंडिया, गुरविंदर सिंह, लखविंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, जगदीशसिंह, राजेंद्र राजी, कृष्ण सिंह आदि वेयर हाउस सीटू यूनियन व अनाज मंडी यूनियन के मजदूर शामिल रहे ।