विवेकानंद जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित
बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके उत्कृष्ठ जीवन के बारें में जानकारी प्रदान की गई! कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे व सरंक्षक अशोक व्यास ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने अल्प आयु जीवन काल में भी एक महान व्यक्ति की तरह जीवन जिया वो युवाओं के आदर्श माने जाते है जिसकी वजह से आज के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है,दवे ने कहा कि उनके द्वारा शिकागो में आयोजित धर्म सभा में दिया गया भाषण आज भी लोगों के जेहन में जिन्दा है,संस्थान के मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हिंदू धर्म के प्रखर वक्ता थे उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के बाद कई देशों की यात्रा कर हिंदुत्व का प्रचार प्रसार किया था,गर्व से कहो हम हिंदू है का नारा स्वामी विवेकानंद की ही देन है,इस अवसर पर पवन गहलोत,गौतम दांती,घनश्याम राजपुरोहित,ईश्वर दास,सुखदेव जीनगर,आनंद दवे,विमल मालवीय,दलपत जैन,सुरेश गोठी,जवेरीलाल मेहता,सुरेंद्र दवे,राजेश सांखला,कमलेश सोनी,सहित सदस्य मौजूद रहे!