बैद की पुण्यतिथि पर किये श्रद्धा सुमन अर्पित
चूरूः जिला मुख्यालय स्थित नई सड़क पर राजस्थान सरकार के पूर्व वित एवं नहर मंत्री चंदनमल बैद की 15वीं पुण्यतिथि पर नगर परिषद् के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के नेतृत्व में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महनसरिया ने कहा कि स्व. बैद के प्रयासों से जिले में नहर लाई गयी, जो एक बहुत बड़ा भागीरथी कार्य हैं। इसे युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। बैद जिले के कार्यकर्ताओं के दिल में आज भी बसे हुए हैं। इस अवसर पर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पार्षद मोहम्मद हुसैन निर्माण, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद सैनी, जमील चौहान, पार्षद हाजी अली मोहम्मद भाटी, पार्षद विजय जालान, अमर सिंह दनेवा, मोहन टेलर, कालूराम महर्षि, मुबारक भाटी, मुंशी खां, पूर्व पार्षद सत्यनारायण बाकोलिया, पूर्व पार्षद ताराचंद बांठिया सहित उपस्थित जनों ने स्व. बैद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।