Dark Mode
स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

टोंक । भारत विकास परिषद की ओर से स्वामी विवेकानन्द जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को विवेकानंद सर्किल पर ध्वजारोहण कर  विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भा. विकास परिषद के सचिव रमेश काला, वित्त सचिव राधेश्याम शर्मा, विमल भारद्वाज, गोविन्द शरण गुप्ता,  सी. से. स्कूल कोठी नातमाम के उप-प्रधानाचार्य शाहीन अफरोज, बेनी प्रसाद सोनी, सीताराम मीणा, राजेंद्र चंदेल, सीता राम सोनी, विवेकानंद शिक्षा समिति से विवेक काला, हेतराज महावर एवं सागर सिंह सहित आस-पास के लोगों ने  स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सचिव रमेश काला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का हर कथन हमें झकझोरता है, जगाता है, उत्साह देता है तथा समाज के लिए कुछ सार्थक कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। स्वामीजी ने अंत:करण से पुकार कर भारतवासियों से कहा था। ‘‘मरते दम तक कार्य करते रहो-मैं तुम्हारे साथ हूं, और जब मैं चला जाऊंगा, तो मेरी आत्मा तुम्हारे साथ काम करेगी। धन, नाम, यश और सुखभोग तो केवल दो दिन के हैं। संसारी कीट की भांति मरने की अपेक्षा, कर्तव्य क्षेत्र में सत्य का प्रचार करते हुए मर जाना कहीं अधिक श्रेष्ठ है-लाख गुना अधिक श्रेष्ठ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!