राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किए श्रद्धासुमन अर्पित
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर मंगलवार को गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों को याद किया गया। इस दौरान अजीम प्रेमजी संस्थान के युवा कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजनों ‘‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा रामए श्री राम जय राम, तू ही है तो सहारा’’ का गायन किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा, पूर्व विधायक कमल बैरवा, एड. नरेश बंसल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजली दी।