कचरा संग्रहण के लिए ट्राई साइकिल की गई वितरित
सूरतगढ़ . पंचायत समिति प्रधान हजारीराम मील अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी वैभव अरोड़ा,विकास अधिकारी ऋषिराज मीना,ब्लॉक समन्वयक SBMG देवेन्द्र कुमार द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य,सरपंच,ग्राम विकास अधिकारी को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ठोस तरल कचरा प्रबंधन हेतु डोर टू डोर कलेक्शन करने के लिए ट्राई साईकिल मय डस्टबिन का वितरण किया गया। ग्राम पंचायतों में सुखा और गीला कचरा सड़को और अन्य स्थान या धार्मिक स्थल सामुदायिक स्थल पर डाला जाता है। जिसके निस्तारण हेतु ट्राई साईकिल मय डस्टबिन वितरण किया गया है। जिससे ग्राम पंचायतों में स्वच्छता हो और साफ सफाई सुचारू रूप से हो सके।