Dark Mode
Congress की त्रिपुरा इकाई के प्रमुख ने टिपरा मोथा प्रमुख से मुलाकात की

Congress की त्रिपुरा इकाई के प्रमुख ने टिपरा मोथा प्रमुख से मुलाकात की

कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा और पार्टी के वरिष्ठ विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने शुक्रवार को यहां विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा की उपस्थिति में टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा के साथ मुलाकात की। लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हुई यह बैठक, पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव के बाद दोनों दलों के नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी। पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में टिपरा मोथा और कांग्रेस दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

देबबर्मा ने संवाददाताओं से कहा, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हमने आज (शुक्रवार) अपने कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार साहा और पार्टी के वरिष्ठ विधायक सुदीप रॉय बर्मन के साथ एक बैठक की।

साहा का लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा, यह तय किया गया है कि वे (साहा) आज की बैठक के नतीजे के बारे में पार्टी आलाकमान को सूचित करेंगे और हम अगला कदम तय करने के लिए अपनी पार्टी की बैठक में इस पर चर्चा भी करेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!