Dark Mode
केकड़ी में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम 2 मार्च को

केकड़ी में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम 2 मार्च को

केकड़ी . विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल केकड़ी के द्वारा आगामी 2 अप्रैल को त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । नगर मंत्री रोहित राठी ने बताया कि 2 अप्रैल रविवार को केकड़ी के सापुनदा रोड स्थित पटेल आदर्श विद्या निकेतन आर्य समाज के परिसर में लगभग 1100 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दी जाएगी इसके अंतर्गत शिवम वाटिका में बैठक आयोजित की जिसमे संघटन के सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां बांटी गई । त्रिशूल दीक्षार्थीयो का पंजीयन किया जा रहा त्रिशूल दीक्षा के लिए 15 वर्ष से 40 वर्ष तक के युवक व युवतियां अपना पंजीयन करा सकते ह , त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम की तैयार जोरो शोरो से चल रही ह । बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष चांदमल जैन व हीराचंद खुटेटा , जिला सत्संग प्रमुख काशीराम विजय , प्रखंड मंत्री दिनेश वैष्णव नगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश विजय ,नगर मंत्री रोहित राठी , नगर उपाध्यक्ष ज्ञानदेव शर्मा व देवेंद्र सिंह , नगर सहमंत्री महावीर वैष्णव एवम बजरंग दल के प्रखंड संयोजक रामअवतार चौधरी, जिला बल उपासना प्रमुख सिंटू साहू, बजरंग दल कार्यकर्ता दशरथ जाट,अमन टेलर अजय राव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!