Dark Mode
ट्रोलर की विवेक अग्निहोत्री को चुनौती, कहा- जवान के साथ क्लैश करके दिखाओ

ट्रोलर की विवेक अग्निहोत्री को चुनौती, कहा- जवान के साथ क्लैश करके दिखाओ

विवेक अग्निहोत्री का मानना है कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होने वाली है। ट्विटर पर एक शख्स ने विवेक को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का जवान के साथ क्लैश कर के दिखाएं। जवाब में विवेक ने कहा कि वे क्लैश वाली मानसिकता से ऊपर हैं। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि अगर आप जवान देखने जाएं तो उसके बाद द वैक्सीन वॉर देखने पर भी जरूर विचार करें। 10 जुलाई को जवान का प्रिव्यू रिलीज किया गया। पठान की तरह शाहरुख एक बार फिर पावर पैक्ड एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में वे डबल रोल में नजर आएंगे। जहां एक IPS ऑफिसर, ताे दूसरा रोल विलेन का है। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

विवेक ने कहा- हम क्लैश वाले गेम में नहीं फंसना चाहते
विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर लिखा- हम बॉलीवुड की क्लैश वाले गेम में फंसना नहीं चाहते। ये टर्म स्टार्स और मीडिया के लिए है। मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि जवान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होगी। हालांकि, उसे देखने के बाद आप हमारी छोटे बजट वाली फिल्म द वैक्सीन वॉर भी जरूर देखें। ये फिल्म भारत की उस जीत पर बेस्ड है, जिसके बारे में आपको पता भी नहीं होगा। बता दें कि द वैक्सीन वॉर 15 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।

सभी लोग अपने बच्चों को मारधाड़ वाली फिल्में नहीं दिखाते
विवेक ने अपने पहले ट्वीट का मतलब समझाने के लिए दूसरा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- हम एक विविधता वाले देश में रहते हैं। यहां सभी तरह के दर्शकों के लिए समान स्पेस है। हर फैमिली अपने बच्चों को मारधाड़ वाली फिल्में दिखाना पसंद नहीं करती। कुछ परिवार ऐसे भी होते हैं जो अपने बच्चों को इंस्पायरिंग और एजुकेशनल फिल्में दिखाना चाहते हैं।

द वैक्सीन वॉर का बजट द कश्मीर फाइल्स से भी कम
विवेक ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा- हमें अपने कंटेंट पर भरोसा है। हम अपनी फिल्मों को टाइट बजट में बनाना पसंद करते हैं। इससे हमारे ऊपर बॉक्स ऑफिस का प्रेशर नहीं होता है। द वैक्सीन वॉर मुश्किल से 10 करोड़ के बजट में बनी होगी। इसका बजट द कश्मीर फाइल्स से भी कम है। विवेक ने शाहरुख खान की पिछली फिल्म पठान के ब्लॉकबस्टर होने पर भी रिएक्शन दिया था। विवेक के मुताबिक, पठान को हिट कराने में बायकॉट गैंग का भरपूर योगदान था। विवेक ने कहा था कि शाहरुख खान ने जिस तरीके से फिल्म का प्रमोशन और मार्केटिंग किया, इसमें कोई शक नहीं है कि पठान को हिट कराने में सबसे बड़ी भूमिका उन्हीं की है। उन्होंने पठान के जरिए दिखाया है कि फिल्म उनकी है और इसके लिए वो पूरी जिम्मेदारी भी लेते हैं। विवेक ने कहा कि पठान का हिट होना पावर, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैवी सिस्टम और नेपोटिज्म की जीत है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!