Dark Mode
ससुराल वालों से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी

ससुराल वालों से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी

डीडवाना। विधानसभा क्षेत्र के नजदीकी ग्राम गिरधारीपुरा के अंदर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। आपको बता दे कि युवक लंबे समय से अपने ससुराल वालों से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने रात्रि को फांसी लगाकर अपने घर के अंदर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार गिरधारीपूरा निवासी प्रेमाराम पुत्र नंदाराम लंबे समय से अपने ससुराल पक्ष वालों से परेशान और तंग चल रहा था। इस परेशान तंग को लेकर उसने गत रात्रि को अपने घर में फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । और शव को लेकर डीडवाना पहुंची और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं मृतक के परिजनों के द्वारा एक लिखित रिपोर्ट भी पुलिस को दी गई है। ससुराल वालों से परेशान तंग आकर सुसाइड करने के मामले की रिपोर्ट पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने रिपोर्ट ले ली है। और मामले में अपनी आगे की कार्रवाई जारी कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!