Dark Mode
ट्रक व मिनी टेम्पों में भिंड़त, दो जनों की मौत

ट्रक व मिनी टेम्पों में भिंड़त, दो जनों की मौत


सूरतगढ़. राष्ट्रीय राजमार्ग 62 स्थित भगवानगढ़ के पास ट्रक व मिनी टेम्पों में भिंड़त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो जनों की मौत हो गई। मौके पर बड़ी संख्या में राहगीरो की भीड़ लग गई।
   राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 के भगवानगढ़ के पास श्रीगंगानगर की तरफ से आ रहे एक ट्रक की सामने से आ रहे मिनी टेम्पों में टक्कर हो गई ।हादसे में मिनी टेम्पों में सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों को निजी वाहन से यहां सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। सदर थानाधिकारी सुभाष बरोला ने बताया कि हादसे में मिनी टेम्पों में सवार दो जनों की मौत हो गई है। इसमें मृतकों की पहचान  ठाकरवाली निवासी संतलाल व ताराचंद के रूप में हुई है। दोनों मृतकों के शवों को सूरतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सोमवार को मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!