नीचे लटकते विद्युत तारों में उलझा ट्रक 3 विद्युत पोल हुए क्षतिग्रस्त
वैर. नयावास कोटा पट्टी में शाम लगभग 4:00 बजे 22 चक्का ट्रक विद्युत के झूलते तारों में उलझ गया जिससे 3 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए घटना के समय विद्युत तारों में विद्युत सप्लाई नहीं होने के कारण बड़ा हादसा होने से रह गया, सूचना पर विद्युत कर्मी एवं स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, एसडीएम ललित मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशानिर्देश विद्युत कर्मियों को दिये, इससे पूर्व भी 13 मार्च को इसी स्थान पर इसी प्रकार की घटना में ट्रक मकानों से टकरा गया था कोई बड़ी घटना होने से बच गई, खबर हुकमनामा समाचार पत्र में भी प्रकाशित हुई परंतु विद्युत कर्मियों ने उसे कोई सबक नहीं लिया, ट्रक नंबर आरजे 29 जीबी 1023 के ड्राइवर सोनू कुमार ने बताया कि वह 22 चक्का ट्रक को लेकर क्रेशर जोन में बजरी आदि लेने जा रहा था, विद्युत के झूलते तारों में अचानक ट्रक उलझ गया, और विद्युत फूल क्षतिग्रस्त हो गए , मौके पर मौजूद ग्राम वासियों ने बताया कि रास्ता से सकड़ा है और विद्युत तार नीचे लटक रहे हैं ट्रकों का क्रेशर जोन पर आना जाना लगा रहता है तथा इसी प्रकार की घटना प्राय: होती रहती हैं , मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता निर्भय सिंह ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, उल्लेखनीय है कि 11 केवी लाइन एवं एलटी लाइन एक ही पोल पर होकर गुजर रही हैं,