Dark Mode
बरनी नदी के पुल पर मधुमक्खियों के बक्सों से भरा ट्रक पलटा

बरनी नदी के पुल पर मधुमक्खियों के बक्सों से भरा ट्रक पलटा

नाहरगढ़। नाहरगढ़ क्षेत्र के बारां रोड पर बरनी नदी के पुल पर शुक्रवार को सुबह भंवरगढ से नाहरगढ़ की ओर आ रहे एक ट्रक का बरनी नदी की पुलिया के घूम पर संतुलन बिगड़ जाने से पुलिया से नीचे गिरकर पलट गया। प्राप्त जानकारी अनुसार भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में बरनी नदी की पुलिया से नीचे एक ट्रक पलट गया। और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुई। सूचना पर भंवरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक मधुमक्खियों के बॉक्स से भरा हुआ था। जिनमे मधुमक्खियां भी भरी हुई थी, ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से मधुमक्खियां चारो ओर उड़ने लगी जिससे राहगीरों को भी भारी परेशानी हुई।कोई भी पास जाने की हिम्मत नही जुटा पाया। ऐसे में मधुमक्खी पालन वालों ने ही जालीदार कपड़े पहनकर दूसरे ट्रक में मधुमक्खियों के बॉक्स को भरवा कर रवाना किया ।भंवरगढ़ थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया की इस मामले में कोई रिपोर्ट नही मिली है।

नही कोई सुरक्षा दीवार, होती रहती है दुर्घटनाएं:

बरनी नदी की पुलिया पर दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई हैं। पुलिया के किनारे खतरनाक घूम होने के बावजूद कोई सेफ्टीवाल नही होने से दुर्घटनाएं होती रहती है। बड़े बड़े लोडिंग वाहन सिंगल रोड़ और घूम होने के कारण संतुलन बिगड़ने से पुलिया के नीचे उतर कर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। साथ ही कई दुपहिया और चारपहिया वाहन चालक घायल हो चुके हैं । इस पर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!