हाइवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में एक जना घायल
बीकानेर। सोमवार की बीती रात श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हुए सडक़ हादसे में एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको पेट्रोलिंग पुलिस ने पीबीएम अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा था। पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि ट्रक-कार की भिड़ंत हुई है। हालांकि कार में एक युवती समेत पांच जने घायल थे, किंतु गंभीर रूप से एक ही घायल हुए है। शेष को मामूली चोटें आई है। यह हादसा देर रात को तकरीबन डेढ़ बजे श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सेसोमूं स्कूल के नजदीक कालू रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार से युवती समेत पांच जने जा रहे थे। कालू रोड पर ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक जने को गंभीर चोटें आई है। उधर चुनाव के चलते रात को पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल को संभाला तथा उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा था।