Dark Mode
वर्ष 2016 में ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के सलाहकार पर रूसी मीडिया के लिए काम करने का आरोप

वर्ष 2016 में ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के सलाहकार पर रूसी मीडिया के लिए काम करने का आरोप

अमेरिका सरकार ने वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के सलाहकार की भूमिका निभाने वाले दिमित्री साइम्स (रूस में जन्मे एक अमेरिकी नागरिक)को एक प्रतिबंधित रूसी सरकारी टेलीविजन के लिए काम करने और इससे प्राप्त धन का शोधन करने का आरोपी ठहराया है। न्याय विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को लगाए गए आरोपों में कहा गया कि दिमित्री और उनकी पत्नी को 10 लाख डॉलर तथा एक कार और चालक मुहैया कराया गया था। उन्हें यह रूस के चैनल-वन के लिए काम करने की एवज में उपलब्ध कराया गया।


रूस के सरकारी टेलीविजन पर अमेरिका ने 2022 में प्रतिबंध लगाया था। यह प्रतिबंध यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में लगाया गया था। दिमित्री (76) और उनकी पत्नी अनासतासिया का वर्जीनिया में घर है और माना जा रहा है कि वे इस समय रूस में हैं। दिमित्री वाशिंगटन में एक ‘थिंकटैंक चलाते हैं, जिसने ट्रंप के चुनाव अभियान में परामर्श दिया था। अमेरिकी कानून के अनुसार, यदि दिमित्री और उनकी पत्नी इस आरोप में दोषी पाई गईं तो उन्हें 20 वर्ष तक की सजा हो सकती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!