तुमसा नही देखा फ्लेक्स बैनर का हुआ विमोचन
बीकानेर । अमन कला केंद्र संस्थान द्वारा आगामी 17 फरवरी 2024 की शाम 6 बजे प्रस्तावित टाउन हॉल में मोहम्मद रफी शताब्दी वर्ष के अवसर पर फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार की दोपहर को बैनर का विमोचन स्रथानीय तन बिहारी पार्क के प्रांगण में किया गया, संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक. कादरी ने बताया की इस अवसर पर समाजसेवी एन. डी. रंगा, अनवर अजमेरी, सैयद अख्तर अली, सिराजुद्दीन खोखर, ललित शर्मा , रहमत अली, एम. रफीक. कादरी, विजय सिंह शेखावत ,सुनील कुमार , सरदार दर्शन सिंह, नरेंद्र नाद सिंह एवं गोवर्धन जोशी सहित अनेक संगीत कला प्रेमी उपस्थित थे, याद रहे 17 फरवरी को टाउन हॉल में शाम 6 बजे मोहम्मद रफी शताब्दी वर्ष के अवसर पर व हर महीने रफी साहब को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।