Dark Mode
कम मतदान के आंकड़े को सर्वाधिक मतदान वाला आंकड़ा बनाएं - सरोज

कम मतदान के आंकड़े को सर्वाधिक मतदान वाला आंकड़ा बनाएं - सरोज

खाटूश्यामजी। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के संदर्भ में निर्वाचन आयोग एवं रिटर्निग अधिकारी गोविंद सिंह भींचर के निर्देशानुसार पिछले चुनाव में पैंसठ प्रतिशत से कम मतदान रहे मतदान केंद्रों को चिन्हित करके उन पर स्वीप की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी राजेंद्र सरोज ने बताया कि सोमवार को पचार तथा लामियां के एक एक मतदान केंद्र के लिए कार्यक्रम आयोजित किया इससे पूर्व में संबंधित विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन, नारे लिखी तख्तियां लेकर विशाल रैली निकाली गई जो ग्राम के मुख्य मार्गों से होती हुई आम चौपाल पर पहुंची जहां कई दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित हुए । सरोज ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि आपके गांव में पिछले चुनाव में औसत से कम और न्यून मतदान रहा है अतः हम भारत निर्वाचन आयोग तथा दांतारामगढ़ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का संदेश लेकर यहां आए हैं कि आप आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव पच्चीस नवम्बर को मतदान अधिक से अधिक करके इस न्यून मतदान के दाग़ को दूर करें। अतिरिक्त विकास अधिकारी हरफूल कांटवा और उप प्रधानाचार्य राजकुमार विश्राम ने मजबूत लोकतंत्र के लिए वोटिंग तथा लामियां सरपंच लक्ष्मीनारायण कुमावत और पचार ग्रामीण राजेंद्र तिवाड़ी ने मतदान प्रतिशत सत्तर प्रतिशत से अधिक पहुंचाने का विश्वास दिलाया । सभी उपस्थितों को सरोज ने आवश्यक मतदान की शपथ दिलाई । इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी शकर लाल मीणा, पारस कुमावत, बी एल ओ सुभाष कुमावत,सागरमल, प्रभुदयाल,व्याख्याता मोहन हेड़ा, बोदूसिंह,पूनम वर्मा,नरसी लाल तथा शिक्षक मदनलाल रणवा, सुल्तान काजला,वार्ड पंच,मोटाराम काजला,ग्रामीण हनुमानसिंह काजला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं आदि उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!