मुख्यमंत्री को बारह सूत्री मांग पत्र भेजा गया
फलोदी . मुख्यालय पर गुरूवार को अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ फलोदी द्वारा राज्यव्यापी आह्वान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन उप जिला कलक्टर फलोदी डॉ. अर्चना व्यास एवं फलोदी विकास अधिकारी नारायण सुथार को सौंपा गया। अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ फलोदी द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गये 12 सूत्री मांग पत्र में वर्णित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई है। इस अवसर पर अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ के जिला सहमंत्री प्रेमरतन दवे, संयोजक पन्नालाल माली एवं सह संयोजक ओमप्रकाश आशिया आदि उपस्थित रहे।