राष्ट्रीय स्तर पर प्राणी मित्र पुरस्कार से सम्मानित चौबीस का स्वागत
ओसिया। राष्ट्रीय स्तर पर प्राणी मित्र पुरस्कार से सम्मानित प्रखर जीव दया प्रेमी श्याम चौबीसा उदयपुर ने श्री सच्चीयाय माता के दर्शन कर जीव मात्र के लिए मंगल की कामना की। ओसिया आगमन पर जीव दया प्रेमीयो ने चोबीसा को दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। उदयपुर के जीव दया प्रेमियों एवं परिवार के सदस्यों के साथ प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन कर ओसियां के प्राचीन इतिहास से रूबरू हुए। इस अवसर पर चौबीसा ने उपस्थित जनों के साथ गौ सेवा विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि गाय स्वस्थ सुखी जीवन के साथ ही धार्मिक एवं आर्थिक दृष्टि से सर्वोपरि है, देश हित में गोवंश को बचाने व गोसंवर्धन के लिए आमजन को आगे आने की जरूरत है, हमें विस्तृत कार्य योजना के साथ लोगों को जागरूक करना होगा। इस अवसर पर गायत्री परिवार के मोतीलाल सोनी, गौशाला संघ अध्यक्ष हरनारायण सोनी सहित उपस्थित जनों ने अतिथियों का अभिनंदन किया।