Dark Mode
दो दिवसीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता संपन्नए 8 क्लबों के 54 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

दो दिवसीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता संपन्नए 8 क्लबों के 54 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जैसलमेर। जिले में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय जिमनास्टिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्साहए ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जैसलमेर जिले के 8 क्लबों के कुल 54 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नाचना स्पोर्ट्स क्लब जैसलमेरए गुरु कृपा स्पोर्ट्स क्लब इण्डौर स्टेडियम जैसलमेरए राघव स्पोर्ट्स क्लब पोकरणए पुलिस लाईन क्लब जैसलमेरए जवाहर छात्रावास क्लब जैसलमेरए गोल्डन सिटी क्लब जैसलमेरए बाबा रामदेव खेल केन्द्र रामदेवरा एवं रामदेवरा जिमनास्टिक खेल केन्द्र सादा के खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

टीम इवेंट में नाचना स्पोर्ट्स क्लब रहा अव्वल
टीम इवेंट में नाचना स्पोर्ट्स क्लब जैसलमेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42.7 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरु कृपा स्पोर्ट्स क्लब इण्डौर स्टेडियम जैसलमेर ने 29.6 अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल कियाए जबकि राघव स्पोर्ट्स क्लब पोकरण ने 22 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी दिखा जोश
फ्लोर एक्सरसाइज प्रतियोगिता में भवानी सिंह ने प्रथम स्थानए प्रकाश फलसूण्ड ने द्वितीय तथा रविन्द्र सिंह सगरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉल्टिंग टेबल स्पर्धा में प्रकाश फलसूण्ड ने प्रथम स्थान हासिल कियाए जबकि गुमान सिंह गुड्डी द्वितीय एवं देमेश जैसलमेर, तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भवानी सिंह कलाऊ को बेस्ट प्लेयर् चुना गया। दो दिवसीय इस आयोजन ने जिले में जिमनास्टिक खेल के प्रति बढ़ती रुचि एवं खिलाड़ियों की उभरती प्रतिभा को उजागर किया। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के साथ.साथ खेल संस्कृति को भी सशक्त बनाने का कार्य किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!