Dark Mode
लूट और बजरी चोरी के फरार दो आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार

लूट और बजरी चोरी के फरार दो आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार

धौलपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए लूट और बजरी चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट ने आदेश जारी किए थे। जिसको लेकर हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नोबेल सैनी ने बताया कि पहली कार्रवाई के दौरान 16 साल पुराने बजरी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी पूरन सिंह (75) पुत्र बंसी गुर्जर निवासी रजई खुर्द थाना बसई डांग को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट ने वारंट जारी किए थे। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि दूसरी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2005 में हुई लूट के मामले में कोर्ट से फरार चल रहे आरोपी मदनलाल (38) पुत्र रमेश चंद कुशवाह निवासी भिलगवां को भी मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को लेकर कोर्ट ने वारंट जारी किए थे। जिन्हें मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!