Dark Mode
हत्या प्रयास के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

हत्या प्रयास के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

जोधपुर। मतोड़ा पुलिस ने हत्या प्रयास और मारपीट के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। फलोदी पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि 19 अगस्त 2025 को पल्ली प्रथम गांव में आपसी रंजिश के चलते तुलछाराम जाट पर कुल्हाड़ी, कसी और लाठियों से जानलेवा हमला किया गया था। हमले में तुलछाराम को गंभीर चोटें आईं, जिसे बेहोशी की हालत में मथुरादास अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में मतोड़ा थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपित पल्ली प्रथम निवासी पेमाराम पुत्र तेजाराम जाट और लिछाराम पुत्र तेजाराम जाट को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक अन्य आरोपित तेजाराम को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपितों को दस्तयाब किया गया। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!