विस्फोटक सामग्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
टोंक । जिले में अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक मालपुरा राकेश बैरवा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना दूनी क्षैत्र के कालानाडा बालाजी में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दूनी थाना के सउनि शंकर लाल मय थाना टीम एवं जिला विशेेष टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर कालानाडा बालाजी रोड़ पर स्थित पारस कुमार गुगलिया के पक्के मकान के बाहर स्थित दुकान में एवं थार जीप में रखी 71 पेटी जिलेटिन की छड़े, 24 पेटी डेटोनेटर वायर, 1 पेटी सोला डेटोनेटर, 4 पेटी फ्युज वायर, 1 पेटी सुप्रिम डेटोनेटर छड़े, 4 पेटी सेफ्टी फ्युज वायर, 7 पेटी सेफ्टी फ्युज, 1 पेटी इलेक्ट्रोनिक डिवायस एवं 7 कट्टे डीएपी खाद मय वाहन के जब्त कर सांवर लाल पुत्र रामकरण कुमावत (37) निवासी गणेशपुरा पुलिस थाना फुलियाकलां भीलवाड़ा व रामदेव पुत्र जगदीश लोधा (40) साल निवासी चुंगी नाका वार्ड नं. 19 दूनी को बिना अनुज्ञापत्र के विस्फोटक सामग्री रखने व अवैध भण्डारण करने पर गिरफ्तार कर महिन्द्रा थार जीप जब्त की गई। पुलिस ने भारतीय विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।