फायरिंग के मुख्य आरोपी को शरण देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बहरोड़। थाना पुलिस ने अलवर स्टेट हाईवे पर बर्डोद टोल प्लाजा के पास हुई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी को शरण व सहयोग करने वाले उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के आदेशानुसार थाना हल्का बहरोड़ में अलवर स्टेट हाईवे पर बर्डोद टोल प्लाजा के पास 8 जुलाई की रात्रि को हुई फायरिंग के मामले में बहरोड़ डीएसपी तेज कुमार पाठक के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित की गई अलग अलग विशेष टीमों ने थाना अधिकारी राजपाल सिंह के साथ फायरिंग के मुख्य आरोपी को शरण व सहयोग करने वाले दो आरोपियों अरविन्द पुत्र मुकेश नाई (20) व कालूराम पुत्र सुमेरसिंह जाट (30) निवासी सोडावास थाना मुण्डावर को गिरफ्तार किया है।