Dark Mode
सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए गौशाला में मांस रखने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए गौशाला में मांस रखने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक गौशाला के अंदर मांस रखकर सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश करने के आरोप में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि सिहानी गेट इलाके में हुई इस घटना के लिए गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान योगेश चौधरी और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने अपने साथी ऋषभ के साथ मिलकर गौशाला संचालक राम कुमार की बेटी छाया शर्मा के कहने पर हिंडन विहार की एक दुकान से आठ किलोग्राम मांस खरीदा था।

पुलिस उपायुक्त (सिटी जोन)राजेश कुमार ने बताया कि छाया ने पकड़े गए आरोपियों को 12 मार्च की रात शिव चंदी गौशाला के अंदर कथित तौर पर मांस रखने का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने स्थानीय ‘गौ सेवक’पवन तोमर को गौशाला परिसर के अंदर बड़ी मात्रा में गोमांस होने की सूचना दी।अधिकारी ने बताया कि इस हरकत का मकसद सांप्रदायिक अशांति फैलाना था। उन्होंने बताया कि इसके बाद 13 मार्च को सिहानी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मांस बरामद किया और उसे जांच के लिए सरकारी पशु चिकित्सालय भेजा, जहां से इसके भैंस का मांस होने की पुष्टि हुई।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!