Dark Mode
बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा, बाइक सहित मुलजिम गिरफ्तार

बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा, बाइक सहित मुलजिम गिरफ्तार

 
फलोदी  .  पुलिस थाना फलोदी ने मोटरसाईकिल चोरी की 2 वारदातों का खुलासा कर चोरी गई मोटरसाइकिल सहित एक मुलजिम को  गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की । 
 
कार्यवाही पुलिस 
 
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण  धर्मेंद्रसिंह ने बताया कि मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी  अकलेश शर्मा के सुपरविजन मे रामकरणसिंह मंलि़डा वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन मे राकेश ख्यालिया थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा तकनीकी डाटाबैस तैयार कर आसूचना एकत्रित की गयी। इस आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर पुलिस थाना फलोदी टीम ने दिनांक 05.04.2023 को मुलजिम रहमतुल्ला पुत्र कमूखां उम्र 31 साल मुसलमान निवासी मुसलमानों की ढाणी, होपारडी थाना फलोदी को गिरफतार कर चोरी गई मोटरसाईकिल बरामद की गई। मुलजिम द्वारा एक अन्य मोटरसाईकिल चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। मोटरसाईकिल चोरी की अन्य वारदातों के संबध में पूछताछ की जा रही है।
 
  

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!