प्राज्ञ महाविद्यालय में दो दिवसीय 50वी ऐथलेटिक्स मीट 2023 प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न
बिजयनगर. स्थानीय श्री प्राज्ञ महाविद्यालय बिजयनगर में दो दिवसीय 50 वी. ऐथलेटिक्स मीट 2023 प्रतियोगिता (छात्र/छात्रा वर्ग) दिनांक 20 व 21 फरवरी 2023 तक का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी श्री राकेश लौहार ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दौड़(100,200,400,800,1500 मीटर छात्र और छात्रा वर्ग), गोला फेंक,लम्बी कूद,तस्तरी फेंक, रिले रेस प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने शारीरिक कौशल का इन प्रतियोगिताओ के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिसमें 100मीटर दौड़ में प्रथम अंकित ,द्वितीय मुकेश तृतीय अभिषेक,लोकेश , 200मीटर दौड़ प्रथम अंकित प्रजापत ,कल्पना ,द्वितीय अशोक चौधरी, काजल, तृतीय रोहित प्रजापत, आशा जाट तथा 800मीटर दौड़ में प्रथम कैलाश , आशा जाट ,द्वितीय दिगलेश, कल्पना व तृतीय पुष्पेंद्र जाट , अंजली, 400 मीटर दौड़ में प्रथम डिगलेश, रहमद बानो ,द्वितीय .अरविंद जाट, सिमरन कवर तृतीय .दिलखुश माली , विष्णु चौधरी
,1500 मीटर दौड़ में प्रथम शक्ति सिंह ,द्वितीय लोकेश तृतीय मोहमद सामी
* गोला फेंक में :-प्रथम- मुकेश चौधरी, कल्पना प्रजापत, द्वितीय-अंकित प्रजापत, खुशबू राठौड़, तृतीय- रोहित प्रजापत, घिसी रैगर
*लम्बी कूद प्रथम .मुकेश चौधरी, पायल द्वितीय .अशोक , रहमत तृतीय .परमजीत , सिमरन राठौड़
*तस्तरी फेंक:- प्रथम .कल्पना रावत द्वितीय .खुशबू राठौड़ तृतीय .सिमरन राठौड़ ,
*रिले दौड़:- प्रथम .अंकित,मुकेश, दिग्लेश,अशोक द्वितीय .अभिषेक, रोहित, परमजीत, यश तृतीय .मोह. समीर महबूब , शक्ति , कैलाश आदि ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने-अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते।
इस अवसर पर PGI डायरेक्टर- डाॅ.नवलसिंह जैन व प्राचार्या डाॅ. दुर्गा मेवाड़ा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रबन्ध समिति ,स्टाफ सदस्य एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए, सभी का आभार व्यक्त किया।