Dark Mode
गलथनी में आयोजित हुआ दो दिवसीय महंगाई राहत शिविर

गलथनी में आयोजित हुआ दो दिवसीय महंगाई राहत शिविर

 
सुमेरपुर। उपखंड के गलथनी ग्राम पंचायत में दो दिवसीय महंगाई राहत शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। आयोजित कैंप में उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल, तहसीलदार प्रांजल कवर,विकास अधिकारी सोहनलाल डारा ,सरपंच कैलाश कुंवर व पंचायत समिति सदस्य जयनारायण छिपा के सानिध्य में आयोजन हुआ। इस दौरान कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर रंजू रामावत,जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा,उप प्रधान गजेंद्र सिंह राणावत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुंचकर आमजन को शिविर के बारे में जानकारी दी। शिविर में विद्युत विभाग द्वारा बिजली के मीटर भी वितरण किए गए। महंगाई राहत शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद सभी को रजिस्ट्रेशन कार्ड भी वितरण किए। इधर शिविर में कांग्रेस के नेता व नेत्री भी एक साथ एक मंच पर दिखे। ऐसे में वहां पर उपस्थित महिलाओं से शिविर की जानकारी देते हुए महिलाओं से वार्ता करते हुए शिविर में किस उद्देश्य से आने के बाद में भी पूछा गया। जहां पर कांग्रेसी नेत्री रामावत व नेता मेवाड़ा द्वारा योजनाओं की जानकारी देते हुए कर्मचारियों को पात्र परिवारों के रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान एसीबीईओ गोरधन सिंह,विद्युत विभाग सहायक अभियंता मुकेश कुमार,पीसीसीबी करणसिंह चाणोद सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!