दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन समापन समारोह
पीसांगन/ राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर का जिला शैक्षिक सम्मेलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराज जाटोलिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में वार्ताकार उप प्रधानाचार्य मो. नसीबुर्रहमान ने स्थानांतरण नीति बनाकर स्थानांतरण करने पर अपने विचार रखे। वार्ताकार वेदव्यास ने शिक्षा में नवाचार, फिल्ड ओफिसर अरविंद कुमार ने शिक्षा की पहुँच अतिंम छोर तक पहुँचे पर विचार रखे। जिला कार्यकारीणी द्वारा निम्न प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर राज्य सरकार को भिजवाने का निर्णय लिया गया है शिक्षा विभाग में रोस्टर रजिस्टर का संधारण कर बैंक-लोक सीटों को भरा जाए, जाति और जनजाति के विधार्थियो की छात्रवृत्ति की राशि महंगाई दर के अनुसार बढाई जाए,शिक्षको को गैर-शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखा जाए,शिक्षको के ए.सी.पी. प्रकरण लंबे समय से चल रहे हैं उनका निराकरण कर परिलाभ दिलाए,शिक्षको की योग्यता वृद्धि के आदेश पारित कराकर समय पर वरिष्ठता सूची में नाम इंद्राज करावे और शिक्षकों की समस्या पर समय समय पर निराकरण करवाने हेतु प्रस्ताव भेजा गया।अंत में सभाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार भट्ट द्वारा समापन की घोषणा की गई ।समापन समारोह में कैलाशचंद्र जाग्रत, शिवराज चोरोटिया (जिला महामंत्री) , महेंद्र कुमार डिडवानिया ( जिला कोषाध्यक्ष) आदि मौजूद थे।।