Dark Mode
शिवदानसिहंपुरा में सेढ माता का दो दिवसीय मेला आज से

शिवदानसिहंपुरा में सेढ माता का दो दिवसीय मेला आज से

बहरोड़। क्षेत्र के शिवदानसिहंपुरा बंथला गाॅव में स्थित सेढ माता का दो दिवसीय मेला का शुभारंभ आज से होगा। पंकज यादव और शीशराम यादव ने बताया कि मेले के उपलक्ष्य में बुधवार को खेल-कूद प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ उम्र 60 वर्ष से अधिक, 400 मीटर दौड़ उम्र 40 वर्ष से 59 वर्ष तक, 800 मीटर दौड़ उम्र 10 वर्ष से 16 वर्ष तक, 1600 मीटर दौड़ उम्र 16 वर्ष से अधिक सहित रिले दौड 400 मीटर, ऊंची, लम्बी कूद, गोला फेंक और रस्सा कस्सी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों और टीमों को डा. शानू यादव की तरफ से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। खेल-कूद मे भोजन की व्यवस्था रहेगी। वहीं 16 मार्च गुरूवार को मेला भरेगा। जिसमे विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन होगा और कामड़ा कुश्ती 71 हजार रुपए की होगी। रात्रि में लोक गायक कलाकारों द्वारा रागनी कम्पीटीशन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा और देशी घी का रात्रि भण्डारा सेठ भगवानदास जैन नारनौल की तरफ से दिया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!