दो दिवसीय हनुमान मेले का हुआ समापन
कस्बे में निकाली हनुमान शोभायात्रा, जीवंत झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
समाजसेवी दौलत सिंह के नेतृत्व में करीब 2 हजार युवाओं ने हनुमान मेला महोत्सव शोभायात्रा में लिया भाग
नदबई . नदबई कस्बे में गिरधर गोपाल सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय हनुमान मेला महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। हनुमान मेला महोत्सव के तहत मंगलवार शाम को हनुमान मेला की भव्य शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजारों में होती हुई निकाली गई।
मेला कमेटी के अध्यक्ष हरिओम गर्ग ने बताया कि गोपेश कृष्ण दास जी महाराज ने हनुमान जी महाराज की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर सिंधी तिराया,कुम्हेर तिराया नगर तिराया होते हुए बीच का पाड़ा स्थित गिरधर गोपाल मंदिर पर संपन्न हुई।
गिरधर गोपाल समिति के अध्यक्ष हरिओम गर्ग ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण, पिछले 3 वर्षों से हनुमान मेला महोत्सव का आयोजन नहीं किया जा रहा था। इस बार हनुमान मेला महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। हनुमान मेला महोत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
गौरतलब है कि अबकी बार हनुमान मेला महोत्सव के दौरान निकाली गई हनुमान शोभायात्रा में नदबई विधानसभा क्षेत्र के उच्चैन कस्बे से समाजसेवी दौलत सिंह के नेतृत्व में करीब 2 हजार युवाओं ने हनुमान जी का चित्र लगी हुई टी-शर्ट पहनकर भाग लिया। समाजसेवी दौलत सिंह व विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा हनुमान भक्तों का जगह-जगह ठंडा पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत सत्कार किया।
वहीं समाजसेवी दौलत सिंह द्वारा हमुमान भक्तो पर जगह जगह गुलाब के फूलों की बर्षा कराई गई। हनुमान मेला उत्सव में जीवंत झांकियों को देखकर कस्वा वासियों का मन मंत्रमुग्ध हो गया। हनुमान मेला महोत्सव में चल रहे लोगों का गर्मी के मौसम में कस्बा वासियों ने विभिन्न तरह के पेय पदार्थ पिलाकर दिल जीत लिया। वही उच्चैन क्षेत्र से आए हनुमान मेला महोत्सव में भाग लेने युवाओं ने कस्बे वासियों का आभार जताया।
हनुमान मेला महोत्सव के दौरान राकेश शर्मा,विजय शर्मा,नरेंद्र आर शर्मा, रामअवतार बोहरा,दीपक शर्मा,गुड्डू शर्मा,तारा शर्मा,संजीव गुप्ता,अशोक बोहरा,विजय शर्मा,अमित शर्मा,दिलीप होन्डा,हरीश शर्मा,दिनेश गर्ग,प्रेम सिनसिनी,विजय अरोदा,डॉक्टर लखन कबई,विपिन,नितिन,अंकित,हर्षित गोयल, शुभम बंसल समेत बड़ी संख्या में युवा व अन्य लोग मौजूद रहे।