Dark Mode
एमजी कॉलेज में दो दिवसीय मीरा भजन कार्यशाला का शुभारंभ

एमजी कॉलेज में दो दिवसीय मीरा भजन कार्यशाला का शुभारंभ

उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के तत्वावधान में संत मीराबाई की 525 वीं जयंती के अवसर पर “कला धरोहर” श्रृंखला के तहत दो दिवसीय मीरा भजन कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्य प्रो डॉ दीपक माहेश्वरी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को कला का महत्व बताया और अपनी रुचि के अनुसार कोई भी कला को अपनाने के लिए प्रेरित किया। पुणे की प्रतिष्ठित कलाकार सानिया पाटनकर ने विद्यार्थियों को रियाज की बारीकियों से अवगत कराते हुए तीनों सप्तको में स्वरों का अभ्यास कराया। साथ ही संत शिरोमणि मीराबाई के भजन “पायो जी मैंने राम रतन धन पायो” सिखाया और भजन गायकी में स्वर के लगाव और बारीकियां से भाव उत्पन्न की प्रक्रिया से अवगत करवाया। कार्यक्रम में हारमोनियम पर माधव ने संगत करते हुए हारमोनियम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और बारीकियों से अवगत कराया। तबले पर कार्तिक स्वामी ने संगत एवं तबले की रचना और भजनी ठेके की जानकारी दी। कार्यशाला में 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में संगीत नाटक अकादमी की “कला धरोहर” श्रृंखला की जानकारी देते संयोजिका लाजवंती बनावत ने दो दिवसीय कार्यशाला की रूपरेखा बताई। विलास जानवे ने कलाकारों का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वैशाली देवपुरा ने किया एवं धन्यवाद कौशल सोनी ने जताया। कार्यशाला में डॉ अशोक सोनी, डॉ भावना आचार्य,डॉ मंजू फडिया, डॉ.चंद्रशेखर शर्मा, डॉ सरोज कुमार, डॉ भवशेखर, डॉ शिवे शर्मा आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!