Dark Mode
विहिप दुर्गा वाहिनी का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न

विहिप दुर्गा वाहिनी का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न

भवानीमंडी. भवानी मंडी- विश्व हिन्दू परिषद जिला भवानी मंडी दुर्गा वाहिनी का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शहर के नंदुबाई शंकरलाल आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। विहिप जिलाध्यक्ष बालूसिंह चौहान ने बताया कि शिविर में शारिरिक प्रदर्शन, रण कौशल,नारी स्वाभिमान की रक्षा,नारी सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में नारी का योगदान जैसे विषयों पर बल दिया गया। इस दौरान शिविर में मंगला गुप्ता,चेतना जादोन, पद्मिनी चौहान ओर कामाक्षी गुप्ता आदि ने अपनी विशिष्ट सेवाएं प्रदान की। शिविर के अंतिम सत्र में श्रीमती कृष्णा गुप्ता ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति विश्व की सबसे बड़ी शक्ति है और आज के दौर में नारी हर क्षेत्र में सफलता के कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कृष्णा गुप्ता ने कहा कि आज नारी को कमजोर समझने वाली बुरी शक्तियां धराशायी हो रही है, नारी का सम्मान पूरे राष्ट्र का सम्मान है इसलिए नारी को अपने शील व सम्मान की रक्षा स्वयं को करनी होगी। अंतिम सत्र को श्रीमती सुमनलता चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया। शिविर में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही व विहिप के नरपतसिंह नरुका,विष्णु शर्मा, जगदीश व्यास,रामगोपाल वर्मा, कल्याणमल मेघवाल,ओम यादव व यादवेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!