Dark Mode
दो दिवसीय पुनच्श्रर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

दो दिवसीय पुनच्श्रर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

बारां। रुडसेट संस्थान द्वारा समरानियां, तहसील शाहबाद जिला में बैंक बीसी के लिए आयोजित 2 दिवसीय पुनच्श्रर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। स्थान निदेशक देवेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयं सहायता समूह की महिला बैंक बीसी के लिए पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को नई जानकारियों से अवगत कराया गया। जिसमें उन्हें एक अच्छा बैंक बीसी बनने का पूर्ण प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में सभी को समूह चर्चा के माध्यम से बीसी के कार्यों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की तथा उनके निदान भी बताए। प्रशिक्षण में 26 महिला बीसी ने सफलतापूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर राजीविका प्रबंधक देवेन्द्र मालव ने एक सफल बीसी बनने के कई गुणों से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य संदीप सोनी व कार्यालय सहायक मनमोहन पंकज एवं राजीविका के सदस्य कुलदीप शर्मा सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!