Dark Mode
दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ

दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ

सावर.  सावर तहसील क्षेत्र के सदारी गांव में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सदारी में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव के तहत शनिवार को रामधुनी का आयोजन किया जाएगा। रामधुनी महोत्सव की शुरुआत पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा गांव के बालाजी मंदिर से शुरू हुई। जो गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हुए सदारी का झौंपडा,भोंपा का झौंपडा से होती हुई पुनः बालाजी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में महिलाएं कलश सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थी। बैंड बाजों की धुन पर भक्तगण नाचते गाते चल रहे थे। कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती हुई साथ चल रही थी। ग्रामीण धनराज ने बताया कि सदारी में शनिवार को रामधुनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 27 रामधुनी मंडल शामिल होंगे। इससे पूर्व रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध गायक कलाकार भगवान गोस्वामी अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!