Dark Mode
दो दिवसीय 'द पैलेस MUN'24 का हुआ समापन

दो दिवसीय 'द पैलेस MUN'24 का हुआ समापन

जयपुर। द पैलेस स्कूल में दो दिवसीय 'द पैलेस MUN'24' का समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें शहर भर से 450 से अधिक छात्र महत्वपूर्ण वैश्विक मामलों पर चर्चा और बहस करने के लिए एकत्र हुए। इन छात्र-प्रतिनिधियों की विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली विभिन्न समितियां बनाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों जैसे इच्छामृत्यु पर चर्चा, नैतिक, कानूनी और सार्वजनिक स्वास्थ्य आयामों को समझना, उद्यमी और निवेशक सम्मेलन, सतत उपभोग और उत्पादन, जैविक हथियार और नए युग के युद्ध, डिजिटल युग में प्रेस का नियमितीकरण, और बहुत कुछ पर विषयों पर चर्चा की गई।

कॉन्फ्रेंस का मुख्य आकर्षण था ऐतिहासिक माउंटबेटन योजना समिति के अनुकरण में अविभाजित भारत के बारे में एक प्रमुख प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें विभाजन के प्रस्ताव को दृढ़ता से खारिज कर दिया गया। सम्मेलन की महानिदेशक परीशा लाहोटी ने प्राचार्या उर्वशी वर्मन और पैलेस MUN’24 के मुख्य सलाहकार, श्री शुभम माहेश्वरी को ऐसा मंच प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया, जिससे राजस्थान भर के युवा प्रतिनिधियों को संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली की जानकारी मिली।कॉन्फ्रेंस की महासचिव पूर्वी खंडेलवाल ने सम्मेलन के समापन की घोषणा की।

समापन के दौरान स्टूडेंट्स को बेस्ट डेलिगेट, हाई कमेंडेशन और स्पेशल मेंशन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। बेस्ट इंस्टीट्यूशन अवार्ड जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल को दिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!