दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन
केशव राय पाटन उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गेंडौली खुर्द में दो दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवम् संख्याज्ञान कार्यशाला का समापन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश कुमार मीणा ने मां शारदे के माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से कार्यशाला का विधिवत आगाज़ किया। दक्ष प्रशिक्षक बलवीर गोचर ने सभी शिक्षकों को उपसमुहों में विभाजित कर बुनियादी साक्षरता के घटक और कौशलों पर प्रशिक्षण प्रदान कर शिक्षण सामग्री तैयार करवाई। प्रशिक्षक गोचर ने तुकबंदी, कविता शिक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में सभी शिक्षक संभागियों से परस्पर संवाद का सत्र आयोजित किया। दक्ष प्रशिक्षक अंकित गौतम ने अंग्रेज़ी भाषा के शिक्षण में मातृभाषा की उपयोगिता पर चर्चा कर गतिविधि के माध्यम से शिक्षण कार्य करवाया। साथ ही‘स्कूल रेडिनेस प्रोगाम’के बारे में शिक्षकों को जानकारी प्रदान की। स्थानीय विद्यालय की व्याख्याता टीना कुमारी एवम् शिक्षक विजयराज ने प्रशिक्षण की सभी व्यवस्थाओं को संभाला। विद्यालय की व्यवस्थाओं को सभी शिक्षकों ने सराहा।