दो महिला तस्कर को 15 ग्राम अवैध स्मैक सहित पकड़ा
फलोदी। जिला पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के मध्यनजर आदर्श आचार संहिता के तहत वांछित व ईनामी अपराधियों की धरपकड़ व अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 30.03.2024 को डीएसटी फलोदी व थाना फलोदी ने कस्बा फलोदी में कार्यवाही करते हुऐ दो महिला तस्कर को गिरफ्तार कर 15 ग्राम अवैध स्मैंक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिसका अंतराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब तीन लाख रूपये है।
कार्यवाही पुलिसः- जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी श्रीमति पूजा अवाना ने बताया कि जिले में आगामी लोकसभा चुनावों के मध्यनजर आदर्श आचार संहिता के तहत वांछित व ईनामी अपराधियों की धरपकड़ व अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्ध अभियान के तहत जिले के सभी थानाधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष निर्देश जारी किये हुए है। पुलिस थाना फलोदी पर ली गई सी.एल.जी. मिटींग के दौरान फलोदी कस्बे के नागरिकगणों द्वारा कस्बा फलोदी में अवैध स्मैंक की बिक्री व उपयोग होने की सूचना देते हुऐ कार्यवाही करने का अनुरोध किया था।
इसी क्रम में अभियान के दौरान मादक पदार्थ के सप्लायर के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी विक्रमसिंह भाटी व वृताधिकारी वृत फलोदी आयुष वशिष्ठ के निर्देशन में दिनांक 30.03.2024 को रामेश्वर दयाल सीआई थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी मय जाब्ता व जिला स्पेशल टीम फलोदी प्रभारी प्रदीप हैड कानि मय टीम द्वारा बरकत कॉलोनी फलोदी में स्थित एक मकान पर दबिश देकर दो महिला तस्कर गुड्डी पुत्री इशे खाँ जाति मुसलमान बापीणी हाल निवासी बरकत कोलोनी कस्बा फलोदी व फारुना खातु पुत्री इशे खाँ जाति मुसलमान निवासी बापीणी हाल निवासी बरकत कोलोनी कस्बा फलोदी के कब्जे से 14.98 ग्राम अवैध स्मैंक बरामद कर आरोपीया गुडी व फारूना को गिरफ्तार किया।
आरोपीया गुडी व फारूना के विरूद्व प्रकरण संख्या 126 दिनांक 30.03.2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना फलोदी पर दर्ज किया गया है। आरोपीया गुडी व फारूना से प्रकरण में भारी मात्रा में अवैध स्मैंक की खरीद फरोख्त के संबंध में अनुसंधान अधिकारी महेन्द्र कुमार उप निरीक्षक थानाधिकारी बाप द्वारा गहन पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है।
आरोपीया गुडी व फारूना शातिर किस्म की स्मैंक सप्लायर जमीला उर्फ हाफूड़ी की सगी बहिनें है। जमीला उर्फ हाफूड़ी के विरूद्व पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। जमीला उर्फ हाफूड़ी द्वारा जमानत के उपरांत फिर से स्मैंक बेचना शुरू कर दी। ज्ञात रहे डीएसटी फलोदी द्वारा थाना लोहावट के साथ संयुक्त कार्यवाही कर 17 मार्च को चैनपुरा में 107 ग्राम स्मैंक बरामद की थी। तथा थाना भोजासर के साथ संयुक्त कार्यवाही कर 28 मार्च को आउ कस्बा में एम.डी.एम.ए. व स्मैंक बरामद की थी। अवैध मादक पदार्थाें की बिक्री पर रोकथाम हेतु फलोदी पुलिस द्वारा कार्यवाहीयां जारी रहेगी
कार्यवाही टीमः- थानाधिकारी रामेश्वर दयाल , भंवरलाल प्रथम , प्रदीप हैड कानि प्रभारी डीएसटी , भगवानाराम , सहीराम (विशेष भूमिका), हितेश कानि, गिरीराज कानि(विशेष भूमिका), चौखाराम कानि जिला स्पेशल टीम फलोदी व पुलिस थाना फलोदी से राजुसिंह कानि, शान्ती महिला कानि., ओमप्रकाश कानि. चालक की भूमिका रही। उक्त टीम को जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी द्वारा पुर्स्कृत किया जायेगा।