गगचाना स्कूल की दो छात्राएं जिला स्तर पर सम्मानित
छीपाबड़ौद- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगचाना की छात्रा शिवानी चक्रधारी एवं खुशी नागर को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है । विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद नागर एवं साहित्यिक/सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी व्याख्याता भीमराज मीणा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आशान्वित जिला कार्यक्रम के अंतर्गत जिला परिषद द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शिवानी चक्रधारी पुत्री रमेशचंद चक्रधारी के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने एवं क्विज प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से स्थानीय विद्यालय की छात्रा खुशी नागर पुत्री भगवती प्रसाद नागर एवं देवरीजोध स्कूल की छात्रा साधना मालव के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गुरुवार को मिनी सचिवालय बारां में आयोजित सम्मान समारोह में जिला कलक्टर नरेंद्र गुप्ता , मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णा शुक्ला एवं जिला प्रमुख उर्मिला जैन के द्वारा छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं 5100 - 5100 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। जिला स्तर पर सम्मानित होने पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक अमृतलाल शर्मा, तेजराज कुमावत, राजेंद्र कुमार, सतीश मालव, कमलसिंह मीणा, शिक्षक सोहनलाल चक्रधारी, रामस्वरूप साहू, रामचरण सुमन, परमानंद कुशवाह, संजीदा आरा, शारीरिक शिक्षक ललित कुमार कुमावत, कनिष्ठ सहायक राजेश गुर्जर, विद्यालय सहायक फूलचंद नागर, कैलाशचंद प्रजापति , बृजेश हाड़ा ने शुभकामनाएं दी है।