Dark Mode
पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में दो पति गिरफ्तार

पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में दो पति गिरफ्तार

धौलपुर। दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश के अंबाह और धौलपुर से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर अपनी पत्नियों को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है।
महिला थाना प्रभारी छवि फौजदार ने बताया कि मार्च 2024 में शहर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया था। जिस मामले में पुलिस को आरोपी पति बंटी पुत्र गंगाराम के उसके घर अंबाह मुरैना मध्य प्रदेश में होने की सूचना मिली। सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार के साथ आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरा मामला एक महिला ने एक महीने पहले थाने में दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने अपने पति आमिर पुत्र रफीक निवासी फिरोजाबाद पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। दूसरे मामले में भी पुलिस ने आरोपी को धौलपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है। दहेज प्रताड़ना में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!