Dark Mode
हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पीति जिले के शिंकुला-दारचा मार्ग पर रविवार शाम हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य अब भी लापता है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के चीका गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन दिहाड़ी मजदूर बर्फ में दब गए। राज्य आपदा अभियान केंद्र के अनुसार, नेपाल के राम बुद्ध और चंबा के निवासी राकेश के शव बरामद हो गए हैं, जबकि नेपाल निवासी पासंग छेरिंग लामा (27) लापता हैं और उनके बर्फ में दबे होने की आशंका है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!