Dark Mode
पाकिस्तान में पोलियो के दो नए मामले सामने आए

पाकिस्तान में पोलियो के दो नए मामले सामने आए

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पोलियो के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में इस साल सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।‘डॉन अखबार’ की खबर के अनुसार, प्रांत के संघर और मीरपुर खास जिलों में शनिवार को नए मामलों की पुष्टि हुई। एक दिन पहले ही चार नए मामलों की पुष्टि हुई और इसके बाद अब दो मामलों की पुष्टि हुई है जिससे देश में पोलियो वायरस के उन्मूलन के प्रयासों को झटका लगा है। खबर में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया, ‘‘इस साल मीरपुरखास और संघर में पोलियो के एक-एक मामले सामने आए हैं।’’ इस साल के दस महीनों में पाकिस्तान में पोलियो के 39 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 20 बलूचिस्तान से, 12 सिंध से, पांच खैबर पख्तूनख्वा से और एक-एक पंजाब और इस्लामाबाद से हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!