Dark Mode
उपमुख्यमंत्री की कार को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में दो लोग गिरफ्तार

उपमुख्यमंत्री की कार को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में दो लोग गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल के सिलसिले में महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि दोनों की पहचान मंगेश वायल (35) और अभय शिंगणे (22) के रूप में हुई है। दोनों जिले के देउलगांव राजा के देउलगांव माही इलाके के निवासी हैं।एक अधिकारी के अनुसार, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल बृहस्पतिवार को महानगर के गोरेगांव और जे जे मार्ग पुलिस थानों को मिले, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

गोरेगांव पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) - आपराधिक धमकीऔर 353(2) - सार्वजनिक शरारत के लिए बयान देने के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा ने भी जांच शुरू की और मेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए तकनीकी विश्लेषण का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम बुलढाणा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से इस अपराध में शामिल होने के संदेह में दो लोगों को पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि दोनों को मुंबई लाया जा रहा है और जांच जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!