Dark Mode
दो प्रतिशत आरक्षण ने खोले खिलाड़ियों के लिए नौकरियों के द्वार

दो प्रतिशत आरक्षण ने खोले खिलाड़ियों के लिए नौकरियों के द्वार

डीडवाना. आगामी 3 दिसंबर से 10 दिसंबर तक पंजाब के लुधियाना में आयोजित होने जा रही 74वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम के चयन के लिए चल रहे प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान पुलिस, रेलवे, बीएसएफ में पदस्थ खिलाड़ी भी भाग लेने पहुंचे है । निवर्तमान राजस्थान की गहलोत सरकार ने खेल कोटे में जो अलग से दो प्रतिशत आरक्षण दिया उसके काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए है और यह दो प्रतिशत कोटा बढ़ाए जाए तो प्रदेश में खेल का स्तर ओर बेहतर हो सकता है, भारतीय बास्केटबॉल टीम सदस्य और वर्तमान में हाल ही राजस्थान पुलिस में खेल कोटे से सब इंस्पेक्टर लगी सुश्री कमलेश तगाड़ी का मानना है, मीडिया से बात करते हुए कमलेश ने कहा कि गहलोत सरकार का यह निर्णय काफ़ी बेहतर रहा अगर सभी सरकारें इस तरह से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का जिम्मा उठाए तो भारत में खेल इंडस्ट्री का रूप ले सकता है । राजस्थान पुलिस ने हाल ही में सब इंस्पेक्टर लगी सुश्री कनिका राजावत ने कहा कि महिलाओं के लिए खेल के द्वार अगर खोलने है तो उन्हें प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है जब खेल कोटा बढ़ेगा तो निश्चित ही अभिभावकों का रुझान खेलों की तरफ बढ़ेगा । भारतीय टीम सदस्य आशा नायक ने भी राजस्थान पुलिस का रुख कर लिए वे बताती है राजस्थान में बास्केटबॉल का भविष्य सुनहरा है यहां अच्छी तादात में खिलाड़ी खास कर बालिकाएं मैदान पर आने लग गई है यह एक सुखद अनुभूति है आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे । ज्ञात हो डीडवाना में राजस्थान टीम के चयन हेतु यह प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसमे पूरे राजस्थान के दोनों वर्गो में 16–16 खिलाड़ी भाग ले रह है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!